Rajasthan News: राजस्थान पुलिस बल को 76 नए राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी मिले। राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित 55वें बैच के दीक्षांत समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परेड की सलामी ली और अकादमी में एक नए प्रशिक्षण भवन के निर्माण की घोषणा की। इस बैच में 20 महिला अधिकारियों सहित कुल 76 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों में कानून की समझ, आपसी संवाद, सहयोग और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि बुनियादी प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों के चरित्र और व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें आदर्श अधिकारी बनाता है। नए प्रशिक्षण भवन के निर्माण से साइबर अपराध और आर्थिक मामलों से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन और बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।
सीएम ने राजस्थान पुलिस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस के बेहतर कार्य के कारण 2023 से अब तक अपराधों में 19.45%, अनुसूचित जाति अत्याचार के मामलों में 17.80%, अनुसूचित जनजाति अत्याचार के मामलों में 18.77% और महिला अत्याचार के मामलों में 9.24% की कमी आई है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और टीम वर्क को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।
ओवरऑल बेस्ट प्रदर्शन के लिए अनिल पंवार, कंप्यूटर और साइबर अनुसंधान में प्रदीप कुमार, इंडोर में नवनीत कौर, आउटडोर, फायरिंग और ड्रिल में ओम प्रकाश गोदारा, घुड़सवारी में देवेंद्र सिंह, फॉरेंसिक साइंस में स्वाति बूरी और क्रिमिनोलॉजी में सुहासी जैन को स्मृति चिह्न, प्रशंसा-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। प्रशिक्षकों दीपक यादव और वीना कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
आरपीए निदेशक सेंगाथिर ने बताया कि प्रशिक्षुओं को साइबर अपराध, फॉरेंसिक साइंस और सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा, उन्हें भोपाल, गांधीनगर और अहमदाबाद की राष्ट्रीय स्तर की अकादमियों का दौरा कराया गया ताकि वे देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग प्रथाओं से परिचित हो सकें।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
