Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को “पेपरलीक माफिया” करार देते हुए उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
डोटासरा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
हवा महल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “गोविंद सिंह डोटासरा ने या तो मेरी सुपारी दे दी है या मुझे मारने के लिए किसी को उकसाया है। उन्हें कैसे पता कि मेरी जान को खतरा है? मैं सीधे तौर पर उन पर मेरी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाता हूं। उनके शब्दों से मेरा नहीं, बल्कि सनातन का अपमान हुआ है। कांग्रेस हमेशा से सनातन और भारतीय संस्कृति के खिलाफ रही है, जनता इसका जवाब देगी।”

डोटासरा का पलटवार
बालमुकुंद आचार्य के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे लोग विधानसभा में पहुंचे हैं। जनता ने उन्हें उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चुना, लेकिन वे हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने में लगे हैं। उनका काम युवाओं को रोजगार दिलाना और जनता की समस्याओं का हल निकालना होना चाहिए। भगवान करे वे सुरक्षित रहें, लेकिन उनकी सुरक्षा भी बढ़ा देनी चाहिए क्योंकि उनकी हरकतें कब किसे उकसा दें, कहा नहीं जा सकता।”
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की प्रतिक्रिया
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करते। हम संस्कार और संस्कृति से जुड़े लोग हैं।”
कैसे शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद?
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को नियंत्रित करने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि तेज आवाज से लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होती है, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मुद्दे पर सख्त निगरानी की मांग की थी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
- राजस्व टीम पर जानलेवा हमलाः RI का पैर फ्रैक्चर और पटवारी का सिर फूटा, 20 लोगों पर एफआईआर
- Bastar News Update : कुटुंब जात्रा के साथ हजार से अधिक देवी-देवताओं की विदाई… नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… बोलेरो पेड़ से टकराई, सेना के जवान की मौत
- ‘सपा हारना पसंद करेगी, BJP को हराना नहीं’, चंद्रशेखर आजाद के बयान से यूपी में सियासी हलचल, सरकारी स्कूलों पर भी उठाए सवाल
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का JDU पर बड़ा हमला, 6 साल के लिए निष्कासित, बोले- खुद की पार्टी बनाऊंगा
