Rajasthan News: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले इस वक्त जयपुर के दौरे पर हैं। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बड़े अफसरों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर तीखा पलटवार किया।

राहुल गांधी को याद दिलाए पुराने दिन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी आजकल बार-बार देश में ओबीसी की जातिवार जनगणना कराने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि देश में इतने सालों तक खुद उनकी कांग्रेस सरकार सत्ता में रही। उस वक्त उन्होंने यह जनगणना क्यों नहीं कराई? इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जातिवार जनगणना कराने का फैसला लिया है।
भाजपा एक बड़े अंब्रेला की तरह है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान का समर्थन किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से अलग हुए सभी क्षेत्रीय दलों को वापस मिलकर राहुल गांधी को अपना नेता मान लेना चाहिए। इस पर अठावले ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत छाया में हैं। एनडीए के भीतर आज दक्षिण भारत से लेकर देश के कोने-कोने की पार्टियां शामिल हैं। भाजपा एक बड़े अंब्रेला की तरह है, जिसके नीचे मेरी पार्टी पूरी तरह सुरक्षित है और हमें यहां कोई दिक्कत नहीं है।
अफसरों को दिए केंद्र की योजनाएं घर-घर पहुंचाने के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने जयपुर में विभाग के कामकाज की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के साथ मिलकर राजस्थान में चल रही सामाजिक कल्याण की योजनाओं की प्रगति जानी। अठावले ने अफसरों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका पूरा फायदा राजस्थान के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी देरी के पहुंचना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद

