Rajasthan News: नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देशभर में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन छोड़ दी।
हुड्डा मुख्यमंत्री नायब सैनी के घर का घेराव करने निकले थे। इस घटना का वीडियो सामने आते ही राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी हुड्डा के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह तानाशाही बताया है।

कुरुक्षेत्र की सड़कों पर संग्राम
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में माहौल उस वक्त गर्मा गया जब दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस और छात्र संगठनों ने सीएम आवास का रुख किया। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ लोग बेहद गुस्से में थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बीच हुड्डा डटे रहे। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में जनता और जनप्रतिनिधियों की आवाज को इस तरह दबाना गलत परंपरा है।
रविंद्र भाटी ने शेयर किया वीडियो, बोले- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
इस पुलिसिया कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजस्थान के तेजतर्रार नेता रविंद्र सिंह भाटी ने इसे अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया। भाटी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों पर पानी की बंदूक चलाना और आंदोलन को कुचलने की कोशिश करना लोकतंत्र के खिलाफ है।
लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है, इसलिए इस पूरे खेल की निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए। सरकार को युवाओं के गुस्से का जवाब बातचीत और पारदर्शिता से देना होगा। भाटी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हुड्डा के समर्थन में जहां हजारों लोग कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने भाटी को घेरना भी शुरू कर दिया।
एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के समर्थकों ने भाटी के पोस्ट पर कमेंट किया कि जब जाखड़ नीट के खिलाफ दिल्ली में पानी की बौछारें खा रहे थे और भूख हड़ताल पर बैठे थे, तब उन्हें युवाओं की याद क्यों नहीं आई?
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
