Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (Rajasthan Cricket Association) के चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने एडहॉक कमेटी (Ad Hoc Committee) का कार्यकाल अगले तीन महीने के लिए बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कमेटी को इस अवधि के भीतर हर हाल में चुनाव (Election) प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रजिस्ट्रार ने राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24(1)(क) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि चुनाव निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप कराना प्राथमिकता रहेगी।
इन वजहों से टले चुनाव
एडहॉक कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें पूर्ववर्ती कार्यकारिणी के वित्तीय (Financial) और प्रशासनिक (Administrative) मामलों की जांच अभी जारी होना प्रमुख वजह है। इसके अलावा राज्य के कई जिला क्रिकेट संघों (District Cricket Associations) से जुड़े विवादित मामलों का निस्तारण भी अभी बाकी है। ऐसे में चुनाव कराने से पहले इन मामलों को सुलझाना जरूरी माना गया है।
मार्च 2024 में बनी थी एडहॉक कमेटी
आरसीए में निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से मार्च 2024 में तीन महीने के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था। हालांकि तकनीकी (Technical) और अन्य अपरिहार्य कारणों से तय समय में चुनाव नहीं हो सके। इसके बाद से हर तीन महीने में कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा है।
टूर्नामेंट भी बने बड़ी वजह
कमेटी ने अपने पक्ष में यह भी कहा है कि मौजूदा क्रिकेट सीजन (Cricket Season) के दौरान खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए लगातार क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournaments) आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में सीमित समय में चुनाव कराना संभव नहीं हो पाया। अब नए आदेश के बाद अगले तीन महीनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी एडहॉक कमेटी पर होगी।
पढ़ें ये खबरें
- सपा का आना मतलब, UP का… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, जानिए अखिलेश यादव को लेकर ऐसा क्या कह दिया?
- PoK में JAAC का पाकिस्तान के खिलाफ ‘लॉन्ग मार्च’, मुजफ्फराबाद कूच से पहले पुलिस की गोली से नौ मरे
- 116.84 करोड़ के नगर निगम घोटाले में मुख्य आरोपी को झटका, अनुभव मिश्रा की अग्रिम जमानत खारिज
- एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवरात लेकर चंपत हुए चोर
- जंतर-मंतर पर भीड़ नहीं जुटने पर CJP का सरकार पर हमला; ‘शर्म आनी चाहिए, 15 अगस्त को नौटंकी मत करना’
