Rajasthan News: देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक IIT जोधपुर की प्रतिष्ठा पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब संस्थान की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया। इस सिलसिले में तीन आरोपियों लख सिंह, प्रशांत भारद्वाज और रोबिन सिंह कंतूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

2019 से 2023 के बीच हुई अनियमितताएं
यह एफआईआर IIT जोधपुर के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अंकुर गुप्ता की ओर से जोधपुर के करवड़ थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि 1 दिसंबर 2019 से 31 अगस्त 2023 के बीच भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करते हुए भारी अनियमितताएं और धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में संस्थागत नियमों को दरकिनार कर कुछ व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
करवड़ थाने के थाना प्रभारी लेखराज सियाग के अनुसार, आईआईटी प्रशासन की तरफ से सौंपे गए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मामले से जुड़े तकनीकी पक्षों को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजा जाएगा ताकि दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
IIT प्रशासन की चुप्पी
इस पूरे मामले में संस्थान की पीआरओ प्रीतिंदर कौर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे संस्थान की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
शिक्षा जगत की साख पर सवाल
IIT जैसे उच्च शिक्षण संस्थान में इस तरह की भर्ती अनियमितता सामने आना न केवल शैक्षणिक पारदर्शिता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त संभावित प्रशासनिक भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करता है। शिक्षा जगत में निष्पक्षता और ईमानदारी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 14 अगस्त को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
- बारिश के बीच बाबा बागेश्वर ने निकाली तिरंगा यात्रा: भीगने पर कहा- ‘मन तो बच्चा है जी’, देशद्रोहियों को पहचान कर देश से दूर करने की दी सलाह
- उत्तराखंड में बागवानी को मिलेगा डिजिटल बूस्ट, 16 क्लस्टरों में सिंचाई-कोल्ड स्टोरेज पर जोर
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रंग में रंगा जमुई, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे सरकारी भवन
- Today’s Top News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, प्रेमी ने प्रेमिका पर हथियार से किया वार और खुद का काटा गला, 21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW ने पेश किया 40 हजार पन्नों का चालान, रिश्वत मामले में CBI ने सीनियर DME समेत 2 को लिया रिमांड में, छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का प्रयास… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

