Rajasthan News: सीकर के नीमकाथाना में सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। तहसील कार्यालय जैसे गंभीर सरकारी परिसर के बाहर फिल्मी डायलॉग और बाइक पर स्टंटबाजी करने पर नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मुकेश कुमार यादव, जो मूल रूप से सिरोही का रहने वाला है, खुद को सोशल मीडिया पर खतरनाक खिलाड़ी बताता है। इसने नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर रील बनाई और उसे धड़ल्ले से इंटरनेट पर डाल दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नीमकाथाना तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने इसे सरकारी गरिमा के खिलाफ मानकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने फौरन कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के तेवर बिल्कुल बदल गए। पुलिस की सख्ती के आगे युवक का रील वाला जोश ठंडा पड़ गया। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिख रहा है। उसने वादा किया है कि अब वह सरकारी दफ्तरों के आसपास न तो रील बनाएगा और न ही स्टंट करेगा।
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी ऑफिसों में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक-व्यूज के लिए कानून हाथ में न लें। सरकारी दफ्तरों की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का फर्ज है। नियमों को तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई तय है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक ने और कहां-कहां इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो शूट किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

