Rajasthan News: राजधानी जयपुर में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बजाज नगर स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (FTI) परिसर में निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर छत पर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से वहां भी तुरंत अतिरिक्त चिकित्सा व्यवस्था करनी पड़ी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें लाला राम, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, उदित, प्रमोद, बकू, कार्तिक, प्रमोद और सोनू समेत अन्य मजदूर शामिल हैं। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती आशंका है कि छत निर्माण के दौरान शटरिंग में तकनीकी गड़बड़ी होने से यह हादसा हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मंडिया ने बताया कि झालाना स्थित FTI कॉम्प्लेक्स में वन विभाग की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 11 मजदूर घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है और राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हरदा में फिर बारूद के जखीरे से मंडराया खतरा! स्कूल के पास मकान में भरे थे पटाखों के बक्से, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, माता-पिता के खिलाफ शिकायत; जानें क्या है पूरा विवाद
- ब्रेकिंग : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फाइरिंग
- बंगाल-बलरामपुर के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट! दुर्गा पंडालों की सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर PAC तैनात
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात
