Rajasthan News: अजमेर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र और राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इतने संवेदनशील इलाके में धमाका होना बेहद निंदनीय है, और इस पर तत्काल व गहन जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

काम नहीं, प्रचार पर जोर
सरकारों पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि सरकारें आज पोस्टर, विज्ञापन और भाषणों में उलझी हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। उनके मुताबिक, जनता ने पिछले दो वर्षों में सरकार से भरोसा खो दिया है क्योंकि काम के बजाय प्रचार को प्राथमिकता दी जा रही है। पायलट ने कहा, राजधानी जैसे शहर में बार-बार ऐसी घटनाएं होना बताता है कि सुरक्षा तंत्र पूरी तरह नाकाम है।
बिहार चुनाव पर टिप्पणी
बिहार विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिली है। उन्होंने कहा, बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बीजेपी-जेडीयू के बार-बार बनने-बिगड़ने से लोगों में नाराजगी है। पायलट ने भरोसा जताया कि 14 नवंबर के नतीजे जनता के फैसले को दर्शाएंगे, और कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रही है, और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।
पढ़ें ये खबरें
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
- CM विष्णुदेव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
- धनतेरस पर धनवर्षा : छत्तीसगढ़ में 8-10 हजार करोड़ का कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी
