Rajasthan News: महंगाई से जूझ रहे राजस्थान के उपभोक्ताओं को अब दूध के दाम बढ़ने का झटका लगा है। जयपुर डेयरी (जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड) ने सरस दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। डेयरी प्रशासन का कहना है कि यह कदम दुग्ध उत्पादकों को बेहतर मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

डेयरी प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि इस निर्णय से दूध उत्पादकों को सीधा फायदा होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी उद्योग को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर और दौसा क्षेत्र के उपभोक्ता इस फैसले को समझते हुए पहले की तरह सहयोग करेंगे।
नई दरें सोमवार, 25 अगस्त 2025 की शाम से लागू होंगी। अब सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 34 रुपये और एक लीटर 68 रुपये में मिलेगा। सरस स्टैंडर्ड दूध आधा लीटर 30 रुपये और एक लीटर 60 रुपये का हो गया है। टोन्ड दूध आधा लीटर 27 रुपये, एक लीटर 54 रुपये और 6 लीटर का पैक 324 रुपये में मिलेगा। सरस स्मार्ट दूध आधा लीटर 23 रुपये और एक लीटर 46 रुपये का होगा। वहीं सरस लाइट दूध का 400 मिली पैक अब 15 की जगह 16 रुपये का हो गया है।
उपभोक्ताओं पर बढ़े बोझ के साथ-साथ बूथ संचालकों के कमीशन में भी हल्की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 1.56 रुपये के बजाय 1.62 रुपये प्रति लीटर कमीशन मिलेगा। दूध की कीमतों में यह इजाफा सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालेगा, क्योंकि यह रोजमर्रा की जिंदगी की सबसे अहम जरूरतों में से एक है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
