Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। चौथ का बरवाड़ा इलाके के रामसिंहपुरा गांव में रविवार को एक खूंखार तेंदुए ने 12 साल के मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि पास ही मौजूद मां और दादी की बहादुरी ने बच्चे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। फिलहाल घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है।

खेत में अचानक हुआ हमला
बता दें कि रामसिंहपुरा का रहने वाला 12 वर्षीय अविनाश अपनी मां कमला और दादी के साथ खेत पर गया था। घर की महिलाएं चारे की कटाई में जुटी थीं और अविनाश पास ही टहल रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। अविनाश की चीख सुनकर मां और दादी बिना डरे तेंदुए की तरफ दौड़ीं और शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
दरअसल, इस हमले में तेंदुए के नाखूनों और दांतों से बच्चे की पीठ और छाती पर गहरे घाव आए हैं। ग्रामीणों ने तुरंत अविनाश को चौथ का बरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गढ़रवास की ओर से लगातार तेंदुए गांव में घुस रहे हैं। शिकायत के बावजूद पिंजरा नहीं लगाया गया, जिससे यह हादसा हुआ।
वन विभाग का क्या कहना है?
गौरतलब है कि घटना के बाद स्थानीय फोरेस्टर विजय कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि टीम मौके पर नजर रख रही है और जल्द ही गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को कैद कर लिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीण अब किसी ठोस कार्रवाई के इंतजार में हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
