Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले में भारी बारिश के बाद लखेला तालाब के फटने से केलवाड़ा इलाके में स्थिति गंभीर हो गई। शुक्रवार को एक स्कूली वैन तेज पानी के बहाव में फंस गई, जिसमें बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार थे।

घटना एलजी होटल के पास हुई, जहां तालाब के फटने से रास्तों पर पानी भर गया और कई ऊंचे पेड़ भी पानी के तेज वेग में डूब गए। तेज बहाव के कारण वैन में सवार बच्चों और स्टाफ की जान पर खतरा मंडराने लगा। कुछ बच्चे मदद के लिए पेड़ों पर चढ़ गए और वहां से सहायता मांगते नजर आए। प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया।
NDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और वैन में सवार तीन बच्चों और तीन स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।
इलाके में कड़िया तालाब के फटने से हालात और बिगड़ गए हैं। कई कच्चे मकानों में लोग फंसे होने की सूचना है, और छतों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
