Rajasthan News: जयपुर नेशनल हाईवे-148 पर दौलतपुरा मोड़ के पास गुरुवार को ट्रक चालानों को लेकर ट्रक ड्राइवरों और आरटीओ इंस्पेक्टर के बीच तीखा विवाद हो गया, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। ट्रक चालकों ने आरटीओ टीम पर अवैध वसूली, कागज फाड़ने और ट्रकों की चाबियां छीनने का आरोप लगाया है।

वहीं, दौसा आरटीओ जगदीश अमरावत ने इन आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि आरटीओ टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी, लेकिन ट्रक चालकों ने परिवहन विभाग के ड्राइवर के साथ बदसलूकी की। बीच-बचाव करने आए इंस्पेक्टर शशिकांत के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ ट्रक चालकों ने वीडियो बनाना शुरू किया और झगड़ा बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, दौलतपुरा मोड़ पर परिवहन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी।
इस दौरान ट्रक चालकों और आरटीओ ड्राइवर के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसमें चालकों ने आरटीओ की गाड़ी की चाबी छीन ली। इंस्पेक्टर शशिकांत ने जब ट्रक चालकों को रोकने की कोशिश की, तो झगड़े में उन्होंने एक ड्राइवर का गला पकड़ लिया। बचाव में आए दूसरे ड्राइवर के साथ भी उनकी गर्दन दबाने की नौबत आ गई।
पढ़ें ये खबरें
- ‘हर घर जल’ योजना में 3.85 करोड़ का गबन! पहली ही टेस्टिंग में ढह गई थी 30 फीट ऊंची टंकी, BJP नेता समेत 4 पर EOW की FIR
- NSE IPO Listing Today : शेयर बाजार में NSE की धमाकेदार एंट्री? IPO निवेशकों को मिला इतना लिस्टिंग गेन
- सियासी चौपाल: हरियाणा में कल किसने क्या कहा, किसने किसे घेरा? हुड्डा के ‘भिड़ जा’ से लेकर BJP के संगठन फेरबदल तक
- Gold Price Outlook 2026 : सोना 5000 डॉलर के पार जाएगा, जानिए एक्सपर्ट ने क्यों चौंकाया ?
- जंगल में बवाल! ग्रामीणों ने वन विभाग से की झूमाझटकी, अतिक्रमण की जांच करने पहुंची थी टीम

