Rajasthan News: फालना थाना क्षेत्र के जूना गांव के एक युवक ने एक युवती और पूर्व सरपंच सहित 7 लोगों के खिलाफ हनीट्रैप और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। युवक ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया गया और अब मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई, जिससे उसकी मानहानि हुई।

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पाली जिले के जूना गांव का निवासी है और कानपुर में नौकरी करता था। साल 2019 तक वह उक्त युवती के संपर्क में था। 2020 में युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका शक उस पर गया। युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया और राजीनामे के लिए 5 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में युवक जमानत पर बाहर है और केस अभी भी कोर्ट में लंबित है।
युवक ने बताया कि काम की तलाश में वह कानपुर चला गया था। 18 मई 2024 को वह अपने गांव लौटा और बाइक से मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में पूर्व सरपंच और 6-7 अन्य लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से उसका रास्ता रोका। उसे जबरदस्ती एक सुनसान मकान में ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतारकर बेल्ट से बुरी तरह मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने युवक की शिकायत पर युवती, पूर्व सरपंच और अन्य आरोपियों के खिलाफ हनीट्रैप, मारपीट और मानहानि का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

