Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तारानगर की एक 18 वर्षीय हिंदू युवती को एक मुस्लिम युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाकर विदेश ले जाने की साजिश रची गई थी। लेकिन चूरू पुलिस की सतर्कता और दिल्ली पुलिस व भारतीय दूतावास के सहयोग से युवती को ऐन वक्त पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

मस्कट ले जाकर बेचने की थी साजिश
चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि ओमान के मस्कट में रहने वाला मोहम्मद इस्लाम नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर विदेश ले जाने की फिराक में था। उसका मकसद युवती को मस्कट ले जाकर वहां बेचने का था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और तीन महीने पहले उसका पासपोर्ट भी बनवा दिया।
कैब से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इस्लाम ने युवती को तारानगर से कैब में बैठाकर सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया था, जहां से उसे मस्कट के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन इससे पहले ही युवती के भाई शुभम की शिकायत पर चूरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस और दूतावास से संपर्क कर युवती को एयरपोर्ट पर रोक लिया।
युवती के साथ ले गई थी नकदी और गहने
परिजनों के मुताबिक, ऋषिका घर से बिना बताए निकली थी और जाते समय एक लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई थी। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की सजगता और तेज कार्रवाई से समय रहते युवती को बचा लिया गया।
परिजनों को सौंपा, पुलिस ने दी चेतावनी
एसपी जय यादव खुद तारानगर पहुंचे और युवती को परिवार के हवाले किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता राकेश जांगिड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एसपी यादव का साफ कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया के खतरे से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने परिजनों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल देने से पहले उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा

