Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में 8 आरोपियों की जमानत याचिका को फिर से खारिज कर दिया है। जस्टिस फरजंद अली की बेंच ने आरोपियों द्वारा दायर दूसरे जमानत आवेदन को सुनवाई के बाद ठुकरा दिया। इस याचिका में प्रमुख आरोपी पुखराज सहित अन्य लोगों ने जमानत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर ट्रायल कोर्ट को आवश्यक निर्देश जारी किए।

पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने वरिष्ठ अध्यापक, द्वितीय श्रेणी (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में गिरोह का पर्दाफाश कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें पुखराज, राजीव कुमार, गमाराम खिलेरी, रामगोपाल, अनिता कुमारी मीणा, गोपाल सिंह, विजयराज और राजीव बिश्नोई शामिल हैं। यह मामला उदयपुर के बेकरिया पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट के सख्त निर्देश
हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर मामले की सुनवाई पूरी करे और अनावश्यक स्थगन से बचा जाए।
जल्द साक्ष्य पेश करने के आदेश
- जांच एजेंसी को आवश्यक साक्ष्य जल्द पेश करने और गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अभियुक्तों को उचित अवसर मिलेगा, लेकिन प्रक्रियात्मक तकनीकों के जरिए मामले को बेवजह लंबा खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभियोजन पक्ष ट्रायल कोर्ट को समय पर कार्रवाई पूरी करने में पूरा सहयोग देगा।
पढ़ें ये खबरें
- अधिकारियों को नहीं लगी भनक… अचानक मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे CM डॉ. मोहन, मचा हड़कंप
- PM मोदी को ‘घुसपैठिया’ कहने पर CM ममता को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- दीदी के दिमाग पर चुनावी दबाव दिख रहा है कि वे हार रही हैं
- नए मंत्रियों की ‘मौज’! धामी कैबिनेट का विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी…
- तेल संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन का विस्तार तेज, NDMC ने तीन महीने के लिए सड़क शुल्क किया माफ
- Rajasthan News: बीसलपुर के पानी से लेकर महिला आयोग तक… राजस्थान में बिना मुखिया के चल रहा है सिस्टम, देखें पूरी लिस्ट
