Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार भंडार खुलते ही रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा सामने आया है। 14 मार्च को राजभोग आरती के बाद खोले गए भंडार की दो चरणों की गिनती में ही 12 करोड़ 52 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि तीसरे चरण की गिनती आज मंगलवार को की जाएगी।

पहले चरण में 7.55 करोड़, दूसरे चरण में 4.97 करोड़ मिले
करीब डेढ़ माह बाद खोले गए भंडार में पहले चरण की गिनती में 7 करोड़ 55 लाख रुपये मिले, जबकि सोमवार को हुई दूसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 97 लाख 20 हजार रुपये गिने गए। अब तक कुल 12.52 करोड़ रुपये की गणना पूरी हो चुकी है, जबकि दानपात्र की बाकी राशि की गिनती तीसरे चरण में होगी।
150 से अधिक लोग कर रहे गिनती, CCTV निगरानी में प्रक्रिया
दानपात्र में आए चढ़ावे की गिनती कड़ी सुरक्षा और CCTV कैमरों की निगरानी में की जा रही है। 150 से अधिक कर्मचारी इस प्रक्रिया में जुटे हैं, जिनमें मंडफिया के पांच बैंक मैनेजर और उनका स्टाफ भी शामिल हैं। नोटों की गिनती पूरी होते ही राशि को बैंक में जमा किया जा रहा है। इस बार भंडार की पूरी गिनती 5 से 6 चरणों में पूरी होने की संभावना है।
सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती बाकी
गिनती की प्रक्रिया में ऑनलाइन दान, मनीऑर्डर, भेंटकक्ष में प्राप्त सोना-चांदी और अन्य चढ़ावे की गणना अभी बाकी है। मंदिर प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर टेलर के अनुसार, रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
पिछले भंडार में 35 करोड़ का रिकॉर्ड चढ़ावा मिला था
पिछले वर्ष दिसंबर में खोले गए भंडार में अब तक का सबसे अधिक 35 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। इसके अलावा ढाई किलो सोना, सवा क्विंटल से अधिक चांदी और विदेशी मुद्राएं भी मंदिर को दान में मिली थीं।
पढ़ें ये खबरें
- 02 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह की शुरुआत, प्रतिपदा तिथि पर सौभाग्य और आयुष्मान योग का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए राहुकाल का समय
- खामेनेई की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 12 घंटे में दूसरी बार धमकी, बोले- ‘अगर अल्लाह ने चाहा तो…’
- रूस-यूक्रेन शांति वार्ता एक बार फिर अबू धाबी में होगी, जेलेंस्की बोले- हम ऐसे परिणाम…
- Bihar Morning News: आज से शुरू होगा बिहार का बजट सत्र, वित्त आयोग के नए वेबसाइट का लोकार्पण, UGC के पक्ष में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 02 February 2026 Horoscope : धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर देना होगा खास ध्यान, जानिए अपना राशिफल

