Rajasthan News: मंगलवार दोपहर राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. ट्रेन के कोच संख्या A-1 के एसी पैनल से अचानक धुआं उठने लगा. यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
यात्रियों ने दी तत्काल सूचना
धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत अटेंडेंट और रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में मौजूद फायर सिस्टम की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया.

शॉर्ट सर्किट बनी घटना की वजह
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ, और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गए. नगरपालिका से दमकल वाहन भी बुलाया गया, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे दमकल की जरूरत नहीं पड़ी. शॉर्ट सर्किट को इस घटना का कारण बताया गया है.
ट्रेन को किया गया रवाना
जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट को ठीक करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया.
यात्रियों ने ली राहत की सांस
धुएं के कारण कोच में मौजूद यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतार दिया गया. आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. समय पर किए गए प्रयासों की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
पढ़ें ये खबरें
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर दौरा : मुरिया दरबार में होंगी शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- BBC के खिलाफ मानहानि मुकदमे में ट्रंप को झटका, कोर्ट ने बयान दर्ज कराने का दिया डेडलाइन
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, 27-28 अक्टूबर को बारिश के आसार
- घनी आबादी के बीच मैरिज हॉल में दिखा तेंदुआ: CCTV में कैद हुई घटना; तलाश में जुटा यहां वन विभाग
- Bihar MLC Elections Voting: 8 सीटों के लिए 993 बूथ केंद्रों पर मतदान शुरू, मैदान में 150 उम्मीदवार

