Rajasthan News: राजस्थान के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के न्यूरोट्रॉमा एवं ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर घायलों के आपातकालीन इलाज में देश में शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस सेंटर को न्यूरोट्रोमा सोसायटी ऑफ इंडिया ने अपने वार्षिक सम्मेलन में ‘सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार सेंटर की आपातकालीन ट्रॉमा और न्यूरोसर्जरी देखभाल, अंगदान को बढ़ावा देने और उच्चस्तरीय शोध में योगदान के लिए दिया गया।
सेंटर का दावा है कि इमरजेंसी में आने वाले घायलों का इलाज 6 से 8 मिनट के भीतर शुरू कर दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मानकों से भी बेहतर है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि यह ट्रॉमा सेंटर, जो 2014 में स्थापित हुआ, देश का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र है।
न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल ने कहा कि 2017 से अब तक 37 मरीजों को कैडेवरिक अंगदान के लिए उपयुक्त पाया गया, जिससे राजस्थान अंगदान में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है। इसके अलावा, सेंटर ने 70 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
