Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में बाइक चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर जान लेने की घटना पर सूबे के कद्दावर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नाराजगी जताई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में फुर्ती दिखाते हुए 5 लोगों को दबोच लिया है।

यह पूरी वारदात बसवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव की है। 28 मई को दिनेश मीणा अपने घर से बाल कटवाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उन लोगों को शक था कि दिनेश ने गाड़ी चुराई है। बस इसी शक में भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया।
गुस्साई भीड़ ने दिनेश को एक नीम के पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया गया। दिनेश रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पघला। उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने तुरंत स्पेशल टीम बनाई।
बसवा पुलिस ने वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अशोक सैनी, रिंकू सैनी, रायसिंह सैनी, महेंद्र सैनी और गिर्राज सैनी हैं। इन सभी पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे कुछ और लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इस घटना पर राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। मेहंदीपुर बालाजी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, यह बहुत ही गलत हुआ है। लोग खुद ही थानेदार और कोर्ट बन बैठे हैं, जो हमारे समाज के लिए ठीक नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
