Rajasthan News: जयपुर: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार विशाल यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजस्थान के सीजेएम कोर्ट महानगर प्रथम में पेश किया गया। कोर्ट ने विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) सुदेश सतनवी की दो दिन की रिमांड की मांग को स्वीकार करते हुए आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

हनीट्रैप का शक, टेलीग्राम के जरिए संवेदनशील दस्तावेज भेजे
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल यादव का संपर्क पाकिस्तानी महिला हैंडलर प्रिया शर्मा से फेसबुक के माध्यम से हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रिया ने विशाल को टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा, जहां उनकी ज्यादातर बातचीत होती थी। जांच में सामने आया कि विशाल ने टेलीग्राम के जरिए अति संवेदनशील दस्तावेज प्रिया शर्मा को भेजे। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट में इन चैट्स को रिकवर किया गया है, जिससे हनीट्रैप की आशंका भी जताई जा रही है।
कौन है विशाल यादव?
विशाल यादव साल 2020 में दिल्ली में नौसेना भवन में कार्यरत था और अगस्त से नेवी सेक्शन में काम कर रहा था। इस दौरान उसने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण सैन्य ईमेल की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजीं। राजस्थान इंटेलिजेंस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था।
पुलिस अब विशाल यादव से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और किन-किन संवेदनशील जानकारियों को साझा किया और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। इस मामले में हनीट्रैप के एंगल की भी गहन जांच की जा रही है। कोर्ट द्वारा दी गई दो दिन की रिमांड अवधि में पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा
