Rajasthan News: जयपुर में आबकारी विभाग ने बुधवार शाम जवाहर सर्किल स्थित मैरियट होटल के डायनोसिस बार में कार्रवाई की। टीम के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी सीधे बोतलों के बारकोड और होलोग्राम जांचने में जुट गए.

जांच में पता चला कि ब्लैक लेबल और शिवास जैसी करीब 20 महंगी विदेशी बोतलों पर राजस्थान की देसी शराब ढोला मारू के 56 रुपए वाले स्टिकर चिपकाए गए थे. इसका मतलब साफ था. हरियाणा जैसे राज्यों में विदेशी शराब सस्ती मिलती है क्योंकि वहां टैक्स कम है. होटल ने वही बोतलें बाहर से मंगवाईं. अब इन अवैध बोतलों पर सस्ती देसी शराब का लेबल चिपका दिया गया जिससे सरकारी रिकॉर्ड में ये बोतलें लो-कॉस्ट दिखें. ऐसा करने से 10 हजार वाली बोतलों पर लगने वाला भारी एक्साइज टैक्स बच गया और मुनाफा कई गुना बढ़ गया.
आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह के अनुसार जब टीम ने होटल प्रबंधन से स्टॉक रजिस्टर और खरीद बिल की मांग की तो उनके पास कुछ भी नहीं था. रजिस्टर में इन बोतलों की एंट्री तक नहीं मिली. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि शराब पड़ोसी राज्यों से टैक्स बचाने के इरादे से मंगाई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग बार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गया है और इसके संचालक पर कार्रवाई तय है.
पढ़ें ये खबरें
- होर्मुज में भारतीय जहाजों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 16 कंटेनर को है नौसेना के ‘ग्रीन सिग्नल’ का इंतजार ; सुरक्षा का दिया गया हवाला
- ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के अलावा पश्चिम बंगाल से दबोचे गए…
- इंदौर टैक्सी ड्राइवर सुसाइड केस: अब थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पर पहले ही गिर चुकी गाज
- दुखद: छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिया था वीरता का परिचय
- CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, अब तक 10 लोगों की मौत
