Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के हक को लेकर मंगलवार को जयपुर के चौमूं इलाके में एक बहुत बड़ा धमाका हुआ है। खुद कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपनी टीम के साथ मूंगफली बीज बनाने वाली कंपनियों पर अचानक धावा बोल दिया। मंत्री की इस बिना बताए हुई एंट्री से नकली और घटिया बीज बेचने वाले धंधेबाजों के पसीने छूट गए।

मौके पर भारी मात्रा में ऐसे बीज मिले हैं जिनकी क्वालिटी बेहद घटिया है। सरकार को शक है कि बाजार में किसानों को धोखा देकर ऐसा बीज बेचा जा रहा है।
चौमूं के बीज गोदामों में जांच, रजिस्टर जब्त
कृषि मंत्री अधिकारियों की पूरी फौज के साथ जब चौमूं क्षेत्र के बीज सेंटरों पर पहुंचे, तो वहां काम करने वाले लोग भागने लगे। मंत्री ने खुद खड़े होकर कंपनियों के रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और बीजों की क्वालिटी की जांच करवाई।
आरोप है कि मुनाफे के चक्कर में कंपनियां ऐसा मूंगफली बीज बाजार में सप्लाई कर रही हैं जिसमें फंगस लगा हुआ है। अगर यह बीज किसानों के खेतों में चला गया, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद होना तय है।
विदेश जाने वाली मूंगफली की गाड़ियां रोकीं
इस पूरे खेल का असर सिर्फ राजस्थान तक ही सीमित नहीं है। खराब क्वालिटी और फंगस की शिकायतों के कारण राजस्थान से विदेशों में भेजी जाने वाली मूंगफली की कई बड़ी खेप को बीच में ही रोक दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में बदनामी के बाद कृषि विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। बीज बनाने से लेकर उसकी पैकिंग और सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कृषि अधिकारियों की लापरवाही की भी अंदरूनी जांच शुरू हो चुकी है।
किसानों से धोखा हुआ तो सीधे जेल जाएंगे दोषी
चौमूं में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे राजस्थान के बीज व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अन्नदाता के साथ कोई भी गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के पसीने की कमाई को मिट्टी में मिलाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट आते ही बड़ी कार्रवाई होगी।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
