Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह यात्रियों को उस समय असुविधा का सामना करना पड़ा जब एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-436 में तकनीकी खराबी आ गई। शारजाह जाने वाली यह फ्लाइट सुबह 4:45 बजे रवाना होनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान में देरी हो गई।

यात्रियों की बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रनवे तक पहुंच गई थी, मगर खराबी सामने आने के बाद इसे एप्रन पर वापस लाना पड़ा। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयर अरेबिया के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और समस्या को ठीक किया गया। मरम्मत के बाद फ्लाइट को कुछ घंटों की देरी के साथ शारजाह के लिए रवाना किया गया। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट में भी परेशानी
इससे पहले 13 जून की रात दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 में भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट निर्धारित समय 7:25 बजे दुबई से उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते उसमें देरी हुई। यात्रियों को करीब 5 घंटे तक विमान में बिना एयर कंडीशनिंग के बैठाए रखा गया, जिससे बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है।
आख़िरकार, यह फ्लाइट रात 12:45 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना हो सकी। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Nikay Chunav: वोटिंग के बीच जूली का बड़ा दावा, बोले- हार के डर से मतदाताओं को डरा रही BJP
- खाली घर में छिपा था शराब का बड़ा राज? पुलिस की रेड में रॉयल स्टैग-आरसी की खाली बोतलें, हजारों ढक्कन और होलोग्राम बरामद, इलाके में सनसनी
- यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 24 सितंबर तक टाटानगर नहीं जाएंगी ये 4 MEMU ट्रेनें, आदित्यपुर बनेगा टर्मिनल
- गहलोत का बड़ा दावा: BJP का कोर वोट बैंक भी दूर, बोले- काम किया होता तो CM को इतना घूमना नहीं पड़ता
- जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, वायु और भूजल प्रदूषण का उठाया मुद्दा


