Rajasthan News: जयपुर। गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार तीन आतंकियों से मिली जानकारी ने राजस्थान में हड़कंप मचा दिया है। गिरफ्तार आतंकी अहमद मोहियुद्दीन सैयद, सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल ने कबूल किया कि उन्हें मिले हथियार राजस्थान के हनुमानगढ़ से सप्लाई किए गए थे। ये हथियार पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले के बॉर्डर इलाके में ड्रोन के जरिए गिराए गए थे, जिसके बाद स्थानीय नेटवर्क ने इन्हें गुजरात पहुंचाया।

खुलासे के बाद राजस्थान एटीएस ने तुरंत एक्शन लिया। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक टीम अहमदाबाद भेजी गई है, जो गुजरात पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों से गहन पूछताछ कर रही है। दूसरी टीम फरीदाबाद रवाना की गई है, जहां हाल ही में विस्फोटक बनाने की सामग्री, असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल और खतरनाक रासायनिक पदार्थ बरामद हुए थे।
राजस्थान एटीएस के एडीजी दिनेश एम.एन. ने बताया, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हथियारों के ट्रांजिट रूट की गहन जांच की जा रही है। दोनों राज्यों में बरामद हथियार एक ही नेटवर्क से जुड़े लग रहे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि क्या राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के बीच कोई बड़ी सप्लाई चेन सक्रिय है।
अगर गुजरात और फरीदाबाद के मामले एक ही नेटवर्क से जुड़े पाए गए, तो यह पाकिस्तान से शुरू होकर राजस्थान-हरियाणा के रास्ते दिल्ली और गुजरात तक फैला खतरनाक आतंकी मॉड्यूल होगा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और बॉर्डर इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में एकाउंटर में विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा – साधारण लोग को अपराधी घोषित करके मारी जा रही गोली
- दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी रेसिपी-स्वाद के साथ परंपरा का भी मिलेगा संगम, जानें बनाने का आसान तरीका
- मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप का पहला बड़ा एक्शनः सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर बनें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा
