Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के गांव ककड़ा में सोमवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घर के आंगन में उपलों (बिटोरे) में जलाने की कोशिश की। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही खोह थाना पुलिस हरकत में आई और फोन पर ही ससुराल पक्ष को अंतिम संस्कार करने से मना किया। इसके बावजूद परिजन शव को श्मशान ले जाने लगे। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजला शव कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
थाना प्रभारी का बयान
खोह थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान सरला (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2005 में ककड़ा निवासी अशोक के साथ हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।
परिजनों के गंभीर आरोप
डीग अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने पति अशोक और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई विक्रांत ने कहा, शादी के बाद से ही बहन को बच्चे न होने के कारण प्रताड़ित और पीटा जाता था। कई बार हमने गांव जाकर समझाया, कुछ दिन शांति रहती लेकिन फिर से मारपीट शुरू हो जाती। आज तो उन्होंने बहन को जिंदा जला दिया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की कोशिश करने लगे।
विक्रांत ने आरोप लगाया कि परिवार को सूचना तक नहीं दी गई। जब उन्हें खबर लगी और वे गांव पहुंचे, तब तक पुलिस शव को अस्पताल लेकर जा चुकी थी। मृतका सरला के दो भाई और तीन बहनें हैं।
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना की खबर फैलते ही ककड़ा गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
