Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी देवर हितेश पारीक अपनी भाभी पूनम पारीक पर गलत नजर रखता था और उनके विरोध करने पर उसने यह वारदात को अंजाम दिया। घटना 7 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुई।

पुलिस को सूचना मिली कि शहर के वार्ड 45, गौशाला बास में रहने वाले गिरधारीलाल पांडिया के घर में चोरी हुई है और उनकी बहू पूनम पारीक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। 26 वर्षीय पूनम पारीक का शव खून से लथपथ पड़ा था और उनके गले पर चाकू से कई वार किए गए थे। डीएसपी सत्यनारायण गोदरा और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए।
घटना के समय पूनम का पति हैदराबाद में काम कर रहा था। घर में उनकी सास, ससुर, दो देवर और उनकी 4 साल की बेटी मौजूद थी। पूनम के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और उनके परिवार को बीकानेर के डूंगरगढ़ सूचित किया गया। बड़ी संख्या में उनके मायके वाले सरदारशहर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शुरुआत में हितेश ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही पूनम का गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: 06 अगस्त को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- योगी जी! प्रचार के लिए करोड़ों हैं तो युवाओं को… विज्ञापन में खर्च को लेकर बरसे चंद्रशेखर आजाद, घेरते हुए पूछे तीखे सवाल
- NSA के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश: परिजनों ने थाने में किया हंगामा, फिर सड़क पर वाहन को रोका, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
- श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी के लाइव प्रसारण पर SGPC सख्त, बिना अनुमति प्रसारण करने वाले चैनल को भेजा कानूनी नोटिस
- उधम सिंह नगर में युवक से बर्बरता: चाकू दिखाकर लूट और कुकर्म! भारी बारिश में धरने पर बैठीं महिलाएं

