Rajasthan News: राजस्थानवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली से अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना का खाका तैयार हो चुका है और अब केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। 875 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर राजस्थान के सात जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे न केवल यात्रा का समय 14 घंटे से घटकर 3-4 घंटे हो जाएगा, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अनुसार, इस कॉरिडोर का 657 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान में होगा, जो अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों से गुजरेगा। इस रूट पर कुल 11 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 9 राजस्थान में होंगे। इनमें जयपुर, अजमेर, बहरोड, शाहजहांपुर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और खेरवाड़ा शामिल हैं।
350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह बुलेट ट्रेन सुरंगों, पुलों और पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें देश की पांच प्रमुख नदियां भी शामिल हैं। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि दिल्ली और गुजरात से आने वाले पर्यटक कम समय में राजस्थान के प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस बुलेट ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है। परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है, और मंजूरी मिलने के बाद यह राजस्थान के विकास और कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
