Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जयसिंहपुरा रोड स्थित हैंगिंग गार्डन अपार्टमेंट में 22 वर्षीय आदित्य शर्मा ने पहले खुद को आग लगाई और फिर 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।डीसीपी (दक्षिण) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि आदित्य मूल रूप से दौसा का रहने वाला था और पिछले चार महीनों से अपने परिवार के साथ हैंगिंग गार्डन अपार्टमेंट में रह रहा था।
वह और उसका भाई मोहित बगरू में एक ग्रेनाइट कंपनी में नौकरी करते थे। घटना के समय आदित्य के पिता नरेंद्र घर पर थे, जबकि मां और भाई किसी काम से बाहर गए थे। शनिवार शाम आदित्य अपार्टमेंट की छत पर गया और उसने खुद को आग लगाकर 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
सुसाइड नोट में साइबर फ्रॉड का जिक्र
भांकरोटा थाने के SHO मनीष गुप्ता ने बताया कि आदित्य के मोबाइल में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा, “बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। मैं माफी चाहता हूं, गलती हो गई।” पुलिस ने इस नोट के आधार पर साइबर फ्रॉड की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों और आदित्य के सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर भी सवाल उठा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी

