Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोमू रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को अज्ञात बदमाश उखाड़कर ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

रात 2:30 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। करीब आधा दर्जन बदमाश एक वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे और चोमू रोड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास लगे एटीएम बूथ को निशाना बनाया। चोरों ने पहले गार्ड गजेंद्र सिंह को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और फिर एटीएम मशीन को उखाड़कर वाहन में डालकर फरार हो गए।
कैश की राशि अज्ञात
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एटीएम में कितनी नकदी थी। बैंक अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने और जांच करने के बाद ही चोरी की गई राशि की सटीक जानकारी सामने आ सकेगी।
पुलिस जुटी जांच में
सूचना पर पहुंची अजीतगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की गाड़ी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- 17 लाख खर्च कर बेटे को UK भेजा, 3 महीने बाद आई बुरी खबर; घर में बहन की शादी की तैयारी थी
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आंखों से निकलेंगे अंगारे, कानों से रंगीन धुआं
- विजयादशमी पर बारिश का साया! MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, बिजली गिरने की चेतावनी
- Haryana Weather: रात में बढ़ी ठंडक, 7 जिलों में पारा 16 डिग्री से नीचे; 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं
