Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के बाघोली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 को जोड़ने वाली बाघोली-जहाज सड़क का एक बड़ा हिस्सा काटली नदी के तेज बहाव में बह गया। हाल ही में निर्माण पूरा हुई यह सड़क उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गई, जिससे करीब 30-35 फीट गहरा खड्डा नदी में बन गया है।

सड़क के बहने से पापड़ा और पंचलगी गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने की थी गुणवत्ता पर आपत्तिग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान उन्होंने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और नदी क्षेत्र में नालों की कमी की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।
उनका कहना है कि ठेकेदारों ने कागजों में गुणवत्ता दिखाई, जबकि वास्तव में निम्न कोटि का मटेरियल प्रयोग हुआ। सड़क के ध्वस्त होने के बाद काटली नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।
जांच और पुनर्निर्माण की मांगग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने सरकारी कार्यप्रणाली और निर्माण एजेंसियों की लापरवाही को उजागर किया है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सड़क के पुनर्निर्माण में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
