Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी ने पंजाब से लेकर राजस्थान तक सियासी घमासान खड़ा कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा रंधावा परिवार ने खालिस्तान आतंकवाद के दौर में भी डर के आगे सिर नहीं झुकाया। आज वही राष्ट्रभक्त परिवार गैंगस्टरों की धमकियों का सामना कर रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
गहलोत ने कहा कि जेल में बंद अपराधियों में यह हिम्मत केवल इसलिए आई है क्योंकि राज्य सरकार लचर है। उन्होंने भगवंत मान से मांग की कि रंधावा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
रंधावा बोले- गैंगस्टरों से डरने वाला नहीं
उदयवीर रंधावा ने भी गैंगस्टरों को सीधा जवाब दिया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा मैं किसी गैंगस्टर से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने पंजाब सरकार को भी घेरा और कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ होकर दहशत फैला रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
