Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने एक बार फिर राज्य में ट्रांसफर और पोस्टिंग पर रोक लगा दी है। इससे विशेषकर सीमावर्ती जिलों में तैनात सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग के सचिव जोगा राम ने सोमवार को इस संबंध में नया आदेश जारी किया।

दरअसल, पहले भी राज्य सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती जिलों के लिए अस्थायी रूप से यह रोक हटाई गई थी। 8 और 9 मई को जारी आदेशों के तहत बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और फलोदी जिलों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों की नियुक्तियां की गई थीं।
हालांकि अब जब दोनों देशों के बीच हालात सामान्य हो गए हैं, तो इन जिलों में तैनात अधिकारी पुनः अन्य स्थानों पर ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने दोबारा ट्रांसफर पर रोक लगाकर यह संदेश दिया है कि सीमावर्ती इलाकों की सेवा को स्थिरता और प्राथमिकता दी जाएगी।
इस निर्णय से उन कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है, जो सीमावर्ती जिलों से अन्यत्र स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उन्हें फिलहाल और इंतजार करना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार, बंगाल और ओडिशा में सक्रिय लश्कर गिरोह का पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार
- ‘राहुल गांधी VVIP नहीं हैं..’, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले में जल्द सुनवाई की मांग को ठुकराया, CJI बोले- कोर्ट में सब बराबर
- Share Market Crash : 5 सेकेंड में 3 लाख करोड़ स्वाहा, इंडियन इनवेस्टर्स पर गहरी चोट, जानिए क्यों लहूलुहान हुआ Market Cap ?
- बिहार के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मानदेय वृद्धि, प्राध्यापकों का वेतन हुआ 2.07 लाख रुपये प्रति माह
- दो गायों का शिकार… फिर ढाबे के पास दिखा बाघ, विधायक ने कलेक्टर, CCF-DFO को गश्त बढ़ाने दिए निर्देश


