Rajasthan News: जोधपुर कमिश्नरेट के बोरानाडा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाटी समेत 50 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगाना रोड स्थित इस फार्म हाउस में जुआ और शराब की पार्टी आयोजित की जा रही है। इसके बाद एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित और विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फार्म हाउस को चारों तरफ से घेर लिया और जुआ खेलते लोगों को धर-दबोचा।

भारी मात्रा में सामग्री बरामदविवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से 56,900 रुपये नकद, 5 लाख रुपये मूल्य के कॉइन, 23 लग्जरी गाड़ियां, 63 मोबाइल, और 2 स्मार्ट वॉच बरामद की गईं। इसके अलावा, 9 हुक्के, 20 पैकेट फ्लेवर, 20 बीयर की बोतलें, और 91 ग्राम अफीम भी जब्त की गई। इस प्रकरण में राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम, एक्साइज एक्ट, और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।भाटी की गिरफ्तारी से सवाल खड़ेगिरफ्तार किए गए आरोपियों में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाटी का नाम शामिल है, जो बीसीसीआई और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में ऑफिशियल स्कोरर के रूप में भी कार्यरत हैं।
पुलिस पूछताछ में भाटी ने खुलासा किया कि वह राजस्थान रॉयल्स से भी जुड़े रहे हैं और पिछले साल आरसीए द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पिच क्यूरेटर सेमिनार में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भाटी की गिरफ्तारी के बाद उनके कार्यकाल में हुए चयन ट्रायल और स्कोरिंग प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
क्रिकेट प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आगे की कार्रवाईपुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और भाटी समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से जुड़े और तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी रहेगी, जिसमें फार्म हाउस पर आयोजित गतिविधियों के पीछे का नेटवर्क भी शामिल हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी में ईडी का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का हुआ खुलासा
- Datia By-Election: उपचुनाव से स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी, नामांकन के बाद अब तक नहीं दिए दिखाई
- विधायक ई. आईपी गुप्ता के साथ विधानसभा में दुर्व्यवहार पर IIP और वामदलों का जोरदार प्रदर्शन
- ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’, युवाओं ने खेलों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, अभियान में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा
- NEET Paper Leak Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, बोले- PM मोदी करेंगे दोषियों पर सख्त कार्रवाई

