Rajasthan News: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भीलवाड़ा में एक बड़ा बयान देकर सियासी पारा गरमा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए जिन अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, उसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

केंद्रीय मंत्री रविवार को ग्रोथ सेंटर में भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की एजीएम (AGM) में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के रवैये पर जमकर गुस्सा निकाला।
सुषमा स्वराज की बात याद दिलाई
केंद्रीय मंत्री ने बातचीत में बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के एक पुराने बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग हो सकती है। विरोध भी हो सकता है। लेकिन नेताओं को आपस में दुश्मनों जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मेघवाल ने नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के एक जिम्मेदार पद पर बैठे हैं। उन्हें अपनी भाषा और बर्ताव का खास ध्यान रखना चाहिए।
कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या बोले मंत्री?
इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर खूब चर्चा चल रही है। जब पत्रकारों ने इस पर सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह सब सोशल मीडिया की देन है। उन्होंने आगे कहा कि जब यह कोई असली राजनीतिक पार्टी बनेगी, तब इस पर बात की जाएगी। अभी इस विषय पर ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है।
महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने पलटी मारी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल में हो रही देरी को लेकर मेघवाल ने सीधे तौर पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मामले में केवल भ्रम फैला रहा है। साल 2023 में जब यह कानून संसद से पास हुआ, तब सरकार इसमें कुछ जरूरी सुधार करना चाहती थी। लेकिन ऐन वक्त पर टीएमसी, सपा और द्रमुक जैसी पार्टियों ने अपना स्टैंड बदल लिया।
हर हाल में लागू होगा कानून
मंत्री मेघवाल ने भीलवाड़ा के स्थानीय नेताओं और व्यापार मंडल के बीच चर्चा करते हुए कहा कि सरकार अब भी सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश में जुटी है। संविधान में सुधार के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। उन्होंने साफ किया कि महिलाओं को उनका हक देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पढ़ें ये खबरें
- 5 नवंबर महाकाल भस्म आरती: वैष्णव तिलक और मस्तक पर ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रकृति के संकेत करते हैं सचेत – संदीप अखिल
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
