Rajasthan News: नोएडा के बाद अब राजस्थान के औद्योगिक हब भिवाड़ी में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, यहाँ की सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सुबह से चल रहा धरना प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

सड़क पर उतरीं महिला श्रमिक, घंटों लगा रहा जाम
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र का है। यहाँ केबल बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। आज सुबह जब बात नहीं बनी, तो बड़ी संख्या में महिला श्रमिक और पुरुष कर्मचारी सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते भिवाड़ी-चौपांकी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। ग्राउंड सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं थे।
पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, माहौल तनावपूर्ण
हालात बिगड़ते देख भिवाड़ी पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पहले तो कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ बेकाबू होकर चक्काजाम करने लगी, तो पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा। इस अफरा-तफरी में कुछ श्रमिकों को चोटें आई हैं और पुलिस ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच बातचीत जारी
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल कंपनी प्रबंधन के साथ टेबल टॉक कर रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि बीच का रास्ता निकाला जाए ताकि काम दोबारा शुरू हो सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- अबोहर में दो गुटों की भिड़ंत, घरों पर बरसे ईंट-पत्थर; लोगों में दहशत का माहौल
- कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: निगम के बाहर लगाया ठेला, अफसरों को पिलाया नींबू पानी
- बंगाल में चुनाव से पहले ‘नापाक खेल’: 10 दिनों में 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार, BJP बोली- यह सीपीएम और TMC की देन
- पंजाब विधानसभा में बेअदबी पर सख्त कानून पास, अब दोषियों को उम्रकैद टिल डेथ की सजा
- मधुमक्खियों का हमला: मेंटेनेंस के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था कर्मचारी, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू
