Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाने में BJP विधायक कैलाश मीणा द्वारा DSP सुदर्शन पालीवाल के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विधायक ने थानाधिकारी रोहित कुमार पर अवैध बजरी खनन और भू-माफियाओं से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थाने में माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है और स्थानीय समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

घटना के अनुसार, विधायक ने गढ़ी थाने में पहुंचकर थानाधिकारी पर निशाना साधा और कहा, “थाने को धर्मशाला बना दिया है। ढंग से नौकरी करो, वरना कपड़े उतरवा दूंगा।” उन्होंने DSP से दो लंबित मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए उनके पैर छू लिए, ताकि थानाधिकारी के रवैये को उजागर किया जा सके। इन मामलों में एक गेमन पुल के पास दो युवाओं की आत्महत्या का है, जहां पुलिस पर उकसाने का आरोप है, और दूसरा बेड़वा पंचायत में जमीन धोखाधड़ी का, जहां मृत दादी के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए गए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना पर BJP सरकार को घेरते हुए कहा, “भाजपा सरकार में न सुशासन है, न जनप्रतिनिधियों का सम्मान। माफियाओं का आतंक चरम पर है, लेकिन मुख्यमंत्री आंख मूंदे बैठे हैं।” उन्होंने विधायक की लाचारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सत्ताधारी विधायक की नहीं सुनी जा रही, तो आम आदमी की कौन सुनेगा?
फिलहाल इस मामले में DSP और थानाधिकारी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पढ़ें ये खबरें
- गौ तस्करी के आरोप में तालिबानी सजा! 2 युवकों को अर्धनग्न कर ‘नागिन’ धुन पर कराया डांस, बेल्ट-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
- रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद! खारुन पुल में 2 फीट पानी, जान जोखिम डालकर सेल्फी ले रहे लोग…
- SIR विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर बोले- चुनाव आयोग ने अच्छा किया, विपक्ष को पच नहीं रही कार्रवाई
- Jharkhand JTET: हाईकोर्ट ने जैक को दी बड़ी राहत, अब 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई
- रील के लिए भारी ‘रिस्क’! चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस के रडार में स्टंटबाज

