Rajasthan News: खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली और नेपाल से आईं लड़कियों के साथ सीकर जिले के एक गेस्ट हाउस में बेहद आपत्तिजनक घटना सामने आई है। आरोप है कि गेस्ट हाउस में नहाते समय एक लड़का चोरी-छिपे उनका वीडियो बना रहा था। जब लड़कियों को इसका आभास हुआ, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

यह घटना रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित सुदामा गेस्ट हाउस की है, जहां लगभग 20 युवतियां रुकी हुई थीं। आरोप है कि गेस्ट हाउस में काम करने वाला एक युवक छिपकर बाथरूम के पास से वीडियो बना रहा था। इस हरकत का शक होते ही कुछ लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की और फिर शोर मचा दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची, मोबाइल जब्त
सूचना पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक का मोबाइल जब्त कर लिया। साथ ही गेस्ट हाउस में ठहरे सभी यात्रियों को देर रात बाहर निकालकर गेस्ट हाउस खाली करवाया गया। हालांकि, पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में वीडियो बनाने का जिक्र नहीं किया गया, क्योंकि पीड़ित पक्ष थाने के चक्कर नहीं लगाना चाहता था।
गेस्ट हाउस संचालक गिरफ्तार, फिर रिहा
रींगस थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर गेस्ट हाउस संचालक दीपक राईका को गिरफ्तार किया गया, हालांकि उसे बाद में जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा
