Rajasthan News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के आरोप में चर्चाओं में आए विष्णु जाट का आपराधिक सफर छोटी-मोटी चोरियों से शुरू हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुरुआत में वह चोरी के मामलों में शामिल रहा, लेकिन जेल में अपराधियों के संपर्क में आने के बाद उसका नाम बड़े आपराधिक मामलों से जुड़ता चला गया।

बताया जाता है कि एक चोरी के मामले में विष्णु को सेवर सेंट्रल जेल भेजा गया था। वहीं उसकी मुलाकात गैंगस्टर पंकज से हुई। इसी दौरान जेल के भीतर गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या की साजिश रची गई। जेल से बाहर आने के बाद विष्णु पर इस साजिश को अंजाम देने का आरोप लगा और वह पहली बार सुर्खियों में आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जहां से वह अब तक बंद है।
छह आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, विष्णु जाट के खिलाफ बाइक चोरी समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि उसका परिवार किसी आपराधिक पृष्ठभूमि से नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसके माता-पिता व भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। विष्णु अविवाहित है।
कुलदीप जघीना हत्याकांड से जुड़ा नाम
4 सितंबर 2022 को भरतपुर के जघीना गेट पर भाजपा नेता कृपाल जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर कुलदीप जघीना, कुंवरजीत, विजयपाल समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा कारणों से कुलदीप जघीना को जयपुर जेल में रखा गया था।
इसके बाद 12 जुलाई 2023 को कुलदीप जघीना की कोर्ट में पेशी के दौरान अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने रोडवेज बस को रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। इसी हत्याकांड में विष्णु जाट का नाम सामने आया था।
अब अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के आरोप के बाद विष्णु जाट एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Nikay Chunav: वोटिंग के बीच जूली का बड़ा दावा, बोले- हार के डर से मतदाताओं को डरा रही BJP
- खाली घर में छिपा था शराब का बड़ा राज? पुलिस की रेड में रॉयल स्टैग-आरसी की खाली बोतलें, हजारों ढक्कन और होलोग्राम बरामद, इलाके में सनसनी
- यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 24 सितंबर तक टाटानगर नहीं जाएंगी ये 4 MEMU ट्रेनें, आदित्यपुर बनेगा टर्मिनल
- गहलोत का बड़ा दावा: BJP का कोर वोट बैंक भी दूर, बोले- काम किया होता तो CM को इतना घूमना नहीं पड़ता
- जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, वायु और भूजल प्रदूषण का उठाया मुद्दा


