Rajasthan News: गुलाबी नगरी जयपुर के सबसे वीआईपी इलाके महेश नगर से एक ऐसा मामला आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। यहाँ कॉरपोरेट हनीट्रैप और अवैध वसूली का एक बहुत बड़ा खेल चल रहा था। जयपुर पुलिस ने जोधपुर में घेराबंदी करके इस रैकेट की मास्टरमाइंड महिला दिशा बाबला को दबोच लिया है।
मुस्कुराते चेहरे वाली यह महिला दिखने में जितनी प्रोफेशनल लगती है, इसके कारनामे उतने ही खौफनाक हैं। उसने एक नामी बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करके अब तक करीब 90 लाख रुपये ऐंठ लिए।

करोड़ों के एआई प्रोजेक्ट पर थी नजर
पीड़ित व्यापारी के पास करोड़ों का एक एआई प्रोजेक्ट था। दिशा की नजर इसी प्रोजेक्ट पर थी और वह इस पर कब्जा करना चाहती थी। इसके लिए उसने एआई टूल की मदद ली। दिशा ने बिजनेसमैन की कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें और डीपफेक वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला। सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए पीड़ित पर दबाव बनाया जाने लगा कि अगर बात नहीं मानी तो ये वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए जाएंगे।
90 लाख हड़पे, फिर दी झूठे रेप केस की धमकी
बदनामी के डर से पीड़ित व्यापारी इस गैंग को अब तक 90 लाख रुपये दे चुका था। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी दिशा का पेट नहीं भरा। उसने 50 लाख रुपये की और मांग रख दी। व्यापारी ने जब पैसे देने से मना किया, तो महिला और उसके साथियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, व्यापारी के परिवार को जान से मारने की बात भी कही गई।
धीरज कुमार लिखता था पूरी स्क्रिप्ट
महेश नगर थाने के सीआई सुरेश यादव ने बताया कि इस पूरे गिरोह के पीछे धीरज कुमार नाम का शख्स है। वही इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड है और हर चाल की स्क्रिप्ट लिखता था। डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिशा को जोधपुर से पकड़ लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- 10 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड और चंद्र से बाबा का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 10 September 2026 Rashifal: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- जीवन सूक्त : जैसा परिवेश, वैसा भेष – संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, AISF का आंदोलन, जन सुराज में शामिल होंगी रूबी राय


