Rajasthan News: गुलाबी नगरी जयपुर के सबसे वीआईपी इलाके महेश नगर से एक ऐसा मामला आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। यहाँ कॉरपोरेट हनीट्रैप और अवैध वसूली का एक बहुत बड़ा खेल चल रहा था। जयपुर पुलिस ने जोधपुर में घेराबंदी करके इस रैकेट की मास्टरमाइंड महिला दिशा बाबला को दबोच लिया है।
मुस्कुराते चेहरे वाली यह महिला दिखने में जितनी प्रोफेशनल लगती है, इसके कारनामे उतने ही खौफनाक हैं। उसने एक नामी बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करके अब तक करीब 90 लाख रुपये ऐंठ लिए।

करोड़ों के एआई प्रोजेक्ट पर थी नजर
पीड़ित व्यापारी के पास करोड़ों का एक एआई प्रोजेक्ट था। दिशा की नजर इसी प्रोजेक्ट पर थी और वह इस पर कब्जा करना चाहती थी। इसके लिए उसने एआई टूल की मदद ली। दिशा ने बिजनेसमैन की कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें और डीपफेक वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला। सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए पीड़ित पर दबाव बनाया जाने लगा कि अगर बात नहीं मानी तो ये वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए जाएंगे।
90 लाख हड़पे, फिर दी झूठे रेप केस की धमकी
बदनामी के डर से पीड़ित व्यापारी इस गैंग को अब तक 90 लाख रुपये दे चुका था। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी दिशा का पेट नहीं भरा। उसने 50 लाख रुपये की और मांग रख दी। व्यापारी ने जब पैसे देने से मना किया, तो महिला और उसके साथियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, व्यापारी के परिवार को जान से मारने की बात भी कही गई।
धीरज कुमार लिखता था पूरी स्क्रिप्ट
महेश नगर थाने के सीआई सुरेश यादव ने बताया कि इस पूरे गिरोह के पीछे धीरज कुमार नाम का शख्स है। वही इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड है और हर चाल की स्क्रिप्ट लिखता था। डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिशा को जोधपुर से पकड़ लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- ईद की नमाज के बाद इंदौर शहर काजी का बड़ा बयानः कहा- स्मार्टफोन परिवारों में बढ़ा रहा नफरत, कीपैड मोबाइल चलाएं, UCC कबूल नहीं
- यूपी में बढ़ा स्पोर्ट्स कॉलेजों का क्रेज, 518 सीटों के लिए आए 2600 आवेदन, फिजिकल और स्किल टेस्ट के माध्यम से होगा चयन
- बिहार सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मियों को अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव
- “खुद लौट जाएं, वरना होगी सख्त कार्रवाई” घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
- बंगाल चुनाव का असर BMRCL पर, गृहराज्य आए मजदूरों के कारण बेंगलुरु मेट्रो पिंक-ब्लू लाइन का काम अटका
