Rajasthan News: सड़क सुरक्षा की एक भयावह चेतावनी देता हुआ एक दर्दनाक हादसा राजस्थान के बाड़मेर जिले में सामने आया है। चौहटन उपखंड के धनाऊ थाना क्षेत्र में एक युवक ने चलती बस से गुटखा थूकने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। घटना इतनी भीषण थी कि युवक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बाखासर सड़क पर अलमसार गांव के पास हुई। निजी ट्रेवल्स की एक बस धनाऊ से चौहटन की ओर जा रही थी। बस में सवार बीसासर गांव निवासी रहमतुल्लाह (पिता: सुलेमान खान) गुटखा चबा रहा था। थूकने के लिए उसने बस की खिड़की से अपना सिर बाहर निकाला।
सामने से आई वैन से जोरदार टक्कर
ठीक उसी समय सामने से पशुपालन विभाग की एक मोबाइल वैन (नंबर: 1962) तेज रफ्तार से आ रही थी। वैन ने बाहर निकले रहमतुल्लाह के सिर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से उसकी गर्दन कट गई और वह मौके पर ही मारा गया। हादसे की भयावहता से बस में सवार लोगों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही धनाऊ थाना पुलिस और चौहटन के डीएसपी जेठाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Voltas Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹52.6 करोड़ हुआ, AC कारोबार में 32% ग्रोथ; फिर भी शेयर गिरा
- MLA रेस्टहाउस में वर्दी में गंदा काम ! विधायक की गैरहाजिरी में कमरे से संदिग्ध हालत में भागे युवक-युवती
- दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू; स्कूलों में ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई
- ढोल-नगाड़े, शंखनाद और पुष्पवर्षा… दीपोत्सव का भव्य आगाज, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी अयोध्या
- Crude Oil Price: एक हफ्ते में 17% सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे?
