Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री के भाई का करीबी बताकर महिला ग्राम विकास अधिकारी (VDO) से ट्रांसफर कराने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। शिकायत मिलने के बाद मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रांसफर कराने का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार मामला सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र का है। आरोपी नरोत्तम बड़ारिया ने महिला ग्राम विकास अधिकारी मंजुला वैरागी को भरोसे में लेकर कहा कि वह मंत्री मदन दिलावर के भाई का करीबी है और उनका ट्रांसफर करवा सकता है। इसके बदले उसने 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए।
मंत्री से की शिकायत
कुछ समय बाद जब महिला अधिकारी को ठगी का अहसास हुआ, तो वह सीधे मंत्री मदन दिलावर के आवास पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने तुरंत किया एक्शन
मंत्री के निर्देश पर महावीर नगर थाना प्रभारी को बुलाकर आरोपी के खिलाफ नामजद जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सांगोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरोत्तम बड़ारिया को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल

