Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से बुरी खबर सामने आई है। यहां के रहने वाले और मध्य प्रदेश के रतलाम (आलोट) में तैनात पटवारी रविशंकर खराड़ी ने आत्महत्या कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि पटवारी ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें एक महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शादी की खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
दरअसल, रविशंकर खराड़ी बांसवाड़ा के दानपुर क्षेत्र के खजूरी गांव के रहने वाले थे। घर में खुशियों का माहौल था, क्योंकि एक दिन पहले ही रविशंकर के भाई की शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी निपटाने के तुरंत बाद रविशंकर अपनी ड्यूटी जॉइन करने रतलाम गया था।
सुसाइड नोट में छलका दर्द, साहब, बहुत दबाव है
मिली जानकारी के अनुसार, रविशंकर ने अपने ही साफे का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस को बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक प्रताड़ना की कहानी लिखी है। सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से एक महिला नायब तहसीलदार का नाम है, जो उन पर लगातार काम का दबाव और मानसिक प्रताड़ना दे रही थीं। मृतक ने लिखा है कि वह इस विभागीय दबाव को और नहीं झेल पा रहे हैं। गौरतलब है कि 2 साल पहले पिता के निधन के बाद रविशंकर को यह नौकरी मिली थी, जिससे पूरे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां जमकर प्रदर्शन किया गया और आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी महिला नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। रतलाम पुलिस अब सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और विभागीय रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- गरीबी बड़ी हो सकती है, सपने नहीं… हरविन्द्र कल्याण ने शिक्षकों से क्या कहा?
- सासाराम के स्कूल में शिक्षक दिवस पर बवाल, दो शिक्षिकाओं ने टीचर को पीटा, वीडियो वायरल
- संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्रा का नया बयान: ‘बंदे उत्कल जननी’ और संबलपुरी भाषा पर विवाद
- विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी, महिला खिलाड़ियों के लिए WFI को नीति बनाने का निर्देश
- जल संचय और जल जीवन मिशन की CM साय ने की समीक्षा, अधिकारियों को मिशन मोड में काम पूरा करने के दिए निर्देश, कहा- जल की हर बूंद का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी



