WhatsApp Cyber Fraud: आज के दौर में वॉट्सऐप हम सबकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक इसके बिना काम नहीं चलता। लेकिन अब इसी वॉट्सऐप पर एक बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है। अगर आपने जरा सी लापरवाही दिखाई, तो हैकर्स आपकी प्राइवेट तस्वीरें, पर्सनल चैट और बैंक खाते की पूरी जानकारी उड़ा सकते हैं।

साइबर क्राइम के एडीजी वी.के. सिंह ने कहा कि ठग अब लोगों की कम जानकारी का फायदा उठा रहे हैं। इससे बचने के लिए पुलिस ने तुरंत कुछ सेटिंग्स बदलने को कहा है।
भूलकर भी चालू न रखें ये सेटिंग
ठग अक्सर वॉट्सऐप पर वायरस वाली नकली फाइलें और पीडीएफ (PDF) भेजते हैं। अगर आपके फोन में मीडिया ऑटो-डाउनलोड चालू है, तो ये फाइलें अपने आप डाउनलोड हो जाती हैं। इसके बाद ये आपके फोन के बैकग्राउंड में छिपकर बैंक का सारा डेटा चुरा लेती हैं। इसलिए तुरंत अपने फोन के स्टोरेज एंड डेटा सेटिंग में जाकर ऑटो-डाउनलोड को बंद कर दें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन है सबसे जरूरी
पुलिस ने साफ कहा है कि तुरंत अपने वॉट्सऐप की सेटिंग में जाएं। वहां अकाउंट के अंदर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को चालू करें और एक गुप्त पिन (PIN) बना लें। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर कोई आपका सिम कार्ड क्लोन भी कर लेगा, तो भी बिना इस पिन के आपका वॉट्सऐप नहीं खोल पाएगा। यानी आपका अकाउंट पूरी तरह से सेफ रहेगा।
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को ऐसे रोकें
ठगी करने वाले लोग अब इंटरनेशनल नंबरों से कॉल कर रहे हैं। इससे बचने के लिए प्राइवेसी सेटिंग में जाकर Silence Unknown Callers फीचर को ऑन कर लें। साथ ही Protect IP Address को भी चालू रखें ताकि कोई आपकी सही लोकेशन न जान सके।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
- अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और स्टेटस को हमेशा केवल ‘My Contacts’ पर ही सेट करके रखें।
- इससे कोई भी अनजान आदमी आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
- समय-समय पर चेक करते रहें कि आपका वॉट्सऐप किसी और कंप्यूटर या लैपटॉप पर तो लॉगइन नहीं है।
- अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो उसे तुरंत वहां से लॉगआउट कर दें।
अगर कभी आपके साथ कोई ठगी हो जाती है, तो बिना डरे तुरंत नजदीकी थाने जाएं। आप सीधे सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ICC Womens T20 World Cup 2026: मिशन वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई हरमन ब्रिगेड, ढोल-नगाड़ों के साथ फैंस ने दी भावुक विदाई
- शुभेंदु सरकार के दो बड़े फैसले : बकरीद की छुट्टी घटाई, साथ ही ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तुड़वाई
- Rajasthan News: राजस्थान में अब हर जिले में खुलेगा साइबर थाना, अब AI रखेगा डिजिटल चोरों पर नजर
- दोपहर 2 बजे अचानक आसमान हुआ काला… फिर कुछ ही मिनटों में गांव बना मलबे का ढेर!जानें कहां कुदरत ने बरपाया कहर
- VIDEO : बिजली तार की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

