Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में जारी गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद सहमति बनी और कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन निरस्त कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जो पहले विधायकों की टिप्पणियों से आहत थे, को भी मुख्यमंत्री ने मनाने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही सदन में विधायकों की बहाली का प्रस्ताव पारित कर सभी 6 विधायकों को फिर से बहाल कर दिया गया।
इन कांग्रेस विधायकों का निलंबन हुआ निरस्त
- गोविंद सिंह डोटासरा
- रामकेश मीणा
- हाकम अली खान
- अमीन कागजी
- जाकिर हुसैन गैसावत
- संजय कुमार
विधानसभा अध्यक्ष की सख्त चेतावनी
वासुदेव देवनानी ने सदन में हाल ही में हुए हंगामे पर नाराजगी जताई और कहा कि जो कुछ हुआ, वह माफी योग्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, न केवल पक्ष बल्कि विपक्ष की भी।
उन्होंने कहा, जिस तरह से सदन में टिप्पणी की गई, वह इतिहास में काला अध्याय रहेगा। सदन चलाने की जिम्मेदारी सभी की है, और अब किसी भी प्रकार की अनुचित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नया नियम लागू, स्वतः निलंबन का प्रावधान
विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि अब नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत अगर कोई भी विधायक सदन की गरिमा के खिलाफ जाता है, तो उसका निलंबन स्वतः ही मान्य होगा। इसके लिए किसी प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं होगी।
देवनानी ने सभी विधायकों को आगाह करते हुए कहा कि भविष्य में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को सदन की मर्यादा बनाए रखनी होगी।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन के दौरे से पहले सियासी बवाल: काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता डिटेन, पुलिस अलर्ट पर
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: मतपेटियों की चोरी करने और उसे खरीदने वाला गिरफ्तार… धोखाधड़ी के मामले में अजय चौहान का भाई गिरफ्तार… दशहरे पर 1 करोड़ की शराब गटक गए केसीजी जिले के शौकिन… गौरीनगर कांड के बाद अवैध रूप से मांस बेचने वालों पर चला निगम का डंडा…
- Bilaspur News Update : जलती चिता में घुसी ऑटो… पैतृक संयुक्त संपत्ति से बेटी को वंचित नहीं किया जा सकता : हाईकोर्ट… बस स्टैंड के पास मिला शव
- UN में भारत ने बेशर्म PAK को फिर लताड़ा, कहा- सेना के आदेश का पालन करने के बजाय अपने नागरिकों पर ध्यान दो
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
