Rajasthan Politcs: जयपुर से जोधपुर जाते हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि एक सर्कस चल रहा है। कानून-व्यवस्था बदहाल है, बजट घोषणाएं सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं, और मुख्यमंत्री केवल इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त रहते हैं।
डोटासरा ने कहा, “बीजेपी को लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं है। इनके लिए सरकार चलाना एक शो बन गया है। देशभर में नफरत का माहौल बनाकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं और एक नया संविधान थोपने की तैयारी में हैं।

टीकाराम जूली के साथ यात्रा कर रहे डोटासरा ने यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं को अब इस बात की चिंता सताने लगी है कि अगला नंबर कहीं उनका न आ जाए। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले दिए गए भाजपा नेताओं के बयानों की याद दिलाते हुए कहा, “संविधान बदलने की बात अब खुले तौर पर आरएसएस भी कह रहा है। वे धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को खत्म करना चाहते हैं।”
अघोषित आपातकाल जैसे हालात
डोटासरा ने देश में लोकतंत्र के हालात पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रखा है। खुद इंदिरा गांधी ने 1975 के आपातकाल को अपनी गलती माना, लेकिन भाजपा तो बिना किसी घोषणा के लोकतंत्र को कुचल रही है।
राजस्थान में निकाय चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव प्रक्रिया से बच रही है। “सरदार शहर में एडीएम को प्रशासक बनाया गया, लेकिन जब अविश्वास प्रस्ताव आया तो अचानक वह बीमार पड़ गए। भरतपुर में एक साल से चुनाव नहीं कराए गए।” उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया।
जनता अब भाजपा की हकीकत समझ चुकी है
डोटासरा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत पहचान चुकी है। अब जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू
- खनन माफिया का आतंक: पटवारी पर किया जानलेवा हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर
- बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी : कुबेर खजाने तक पहुंची SIT, नकदी, सोना-चांदी और अभिलेखों की हुई जांच
- राम मंदिर चढ़ावा गबन : संत समाज ने कहा- कुछ लोगों की गलती से पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना गलत


