Rajasthan Politics: राजस्थान में SI भर्ती पेपर लीक मामले ने एक बार फिर राजनीति और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। SOG ने इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुरक्षा अधिकारी (PSO) रहे हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत को हिरासत में लिया है। राजकुमार, गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जयपुर पुलिस लाइन से सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

जांच में सामने आया है कि राजकुमार ने अपने बेटे भरत के लिए SI का पेपर हासिल किया था। भरत लिखित परीक्षा में पास हो गया, लेकिन फिजिकल टेस्ट में असफल हो गया। SOG ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
अशोक गहलोत ने इस मामले पर ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मीडिया से जानकारी मिली कि मेरी सुरक्षा में तैनात जयपुर पुलिस लाइन के एक हेड कांस्टेबल और उनके पुत्र को SOG ने हिरासत में लिया है। किसी भी व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करे। मुझे आशा है कि SOG बिना किसी दबाव के जांच कर तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचेगी।
SOG की इस कार्रवाई ने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, ताकि पेपर लीक रैकेट का पूरा पर्दाफाश हो सके।
पढ़ें ये खबरें
- अनुकंपा नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, 2020 से लंबित आवेदन पर 40 दिन में निर्णय लेने के निर्देश
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

