Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उस टिप्पणी पर तीखा व्यंग्य किया है, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों से की थी। गहलोत ने कहा कि इस तुलना पर तो संघ (RSS) और BJP के भीतर के लोग भी मन ही मन मुस्कुरा रहे होंगे।

गहलोत ने कहा, मुझे लगता है कि भाजपा के लोग खुद इस पर हंस रहे होंगे। जो RSS और भाजपा के बौद्धिक वर्ग के लोग हैं, जो राजनीति की समझ रखते हैं वो सोच रहे होंगे कि ये क्या बोल रहे हैं। ये तुलना करना ही अपने आप में हिम्मत का काम है।
उन्होंने आगे कहा, इस तरह की तुलना सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है। जब भाजपा के अपने लोग ही अंदर से संकोच महसूस कर रहे हों, तो मैं क्या टिप्पणी करूं? मैंने पहले ही कह दिया था कि इतना साहस दिखाना कोई मामूली बात नहीं है।
भाजपा के भीतर भी है असहजता
गहलोत ने यह भी दावा किया कि खुद भाजपा संगठन के भीतर भी इस तरह की तुलना को लेकर संकोच और असहजता है। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल अभी इतना नहीं हुआ है कि किसी ठोस उपलब्धि का विश्लेषण किया जा सके, और ऐसे में ‘पांच साल बनाम डेढ़ साल’ की बात करना हास्यास्पद लगता है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर फंसी प्रियंका गांधी! मजाक उड़ाने पर ऑनलाइन पिटीशन दायर, IIT मद्रास डायरेक्टर के समर्थन में 38 देशों के साइंटिस्ट
- सेहत से खिलवाड़ पर 2 साल बाद शिकंजा: पकड़े गए 1.24 करोड़ रुपए के नकली घी घोटाले में FIR
- भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में सब-इंस्पेक्टर ने गाया गानाः वीडियो वायरल, शो-कॉज नोटिस जारी
- जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर सीएम के बाद रवनीत सिंह बिट्टू का रिएक्शन, मानवीय आधार पर समर्थन
- ‘संसद ठप करके किसे फायदा पहुंचा रहे हो?’ मायावती के एक बयान से विपक्ष में मचा हड़कंप!

