Rajasthan Politics: राजस्थान के कोटा से इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई 12वीं की कॉपियों में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने सीधे दिल्ली तक मोर्चा खोल दिया है। कोटा के काला तालाब इलाके में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

बीजेपी मंत्री को कहा चवन्नी चोर
कोटा के एक निजी फार्म हाउस में कांग्रेस ओबीसी विभाग का बड़ा सम्मेलन चल रहा था। इसी दौरान डोटासरा ने भाजपा सरकार के मंत्री गौतम दक के कथित अपशब्द वाले वायरल ऑडियो का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने मंच से बेहद तल्ख लहजे में कहा, यह कोई मंत्री हैं क्या? इनकी सरकार में कुछ नहीं चलती, ये चवन्नी चोर हैं। डोटासरा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे आरोप लगाया कि जब अधिकारी काम नहीं करते तो ये लोग गालियां देते हैं। इस तीखे बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है।
सरकार को बताया सर्कस
डोटासरा ने सूबे की भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए उसे एक बार फिर सर्कस करार दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, लेकिन सरकार सोई हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी की किल्लत और जनता से जुड़े हर मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री से सीधा जवाब मांगेंगे और सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।
गुटबाजी खत्म करने की नसीहत
कार्यक्रम में डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। मंच पर उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल जैसे दिग्गज मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम सब एक हो जाएंगे, बीजेपी को हर चुनाव में करारी हार मिलेगी। डोटासरा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अजमेर में राजस्थान कांग्रेस की तारीफ की है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा नेता किसी से नहीं डरता, इसलिए कार्यकर्ताओं को भी डरने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
